हमारे बारे में
फतेहपुरिया (राजगढ़िया) परिवार
फतेहपुरिया (राजगढ़िया) परिवार एक अत्यंत प्राचीन, प्रतिष्ठित एवं सम्माननीय परिवार है जिसका मूल निवास राजगढ़, बीकानेर (राजस्थान) रहा है। लगभग 200 वर्ष पूर्व सेठ श्री किशनदास जी फतेहपुर से राजगढ़ आए और यहीं बस गए।
बीकानेर राज्य द्वारा इस परिवार को चौधरी की उपाधि प्रदान की गई। परिवार द्वारा निर्मित हवेलियाँ, कुएँ, जोहड़, धर्मशालाएँ एवं मंदिर आज भी उनके गौरवशाली इतिहास के साक्षी हैं।
यह वेबसाइट परिवार के सभी सदस्यों को एक डिजिटल मंच पर जोड़ने के लिए बनाई गई है जहाँ वंश वृक्ष, इतिहास, पारिवारिक उत्सव एवं समाचार साझा किए जाते हैं।